जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

रोसा संस्थान ने किशोरी बालिकाओं को बांटे निःशुल्क सोलर लैम्प

काउंसलर सन्ध्या के द्वारा किशोरियों को स्वास्थ्य एवं पोषण के मुद्दे पर प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमे एनीमिया, किशोरावस्था, खानपान के बारे में जागरूक किया गया।
 

कक्षा 9 से 12 की बालिकाओं को मिला लाभ

25 जरूरतमंद परिवारों की किशोरियों को मिला सोलर लैंप

स्वास्थ्य और पोषण पर किशोरियों को दी गई ट्रेनिंग

चंदौली जिले के चकिया के शिकारगंज क्षेत्र में शनिवार को रोसा संस्थान के तत्वाधान में बालिकाओं के सशक्तिकरण के दिशा में पहल करते हुए विकास खंड चकिया के ग्राम पुराना डीह, प्रभुनारायणपुर पकवा, सहामदपुर वनभीषमपुर की 25 जरूरतमंद परिवारों के किशोरी बालिकाओं सोलर लैंप बांटा गया। ये लड़कियां कक्षा 9-10-11-12 की छात्राएं हैं। ऐसा करके उनको घर में पढ़ाई करने के लिए मदद की जा रही है और बेहतर भविष्य संवारने हेतु घर में उजाला के लिए संस्थान की और से निःशुल्क सोलर लैम्प का वितरण किया जा रहा है।   

solar lamp distribution

इसी क्रम में काउंसलर सन्ध्या के द्वारा किशोरियों को स्वास्थ्य एवं पोषण के मुद्दे पर प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमे एनीमिया, किशोरावस्था, खानपान के बारे में जागरूक किया गया। संस्था के समन्वयक ऋषभ पाण्डेय ने किशोरियों को सोलर लैम्प देकर उनका उत्साह बर्धन  करते हुए किशोरियों को बताया कि रोसा एक सामाजिक संस्था है, जो समाज के हित मे सराहनीय करती है l

solar lamp distribution

इस दौरान रोसा संस्थान के कार्यकर्त्ता रविन्द्र, पूजा मौर्या, सावित्री, उषा, खैरुणनीशा का सोलर लैम्प वितरण करवाने में सहयोग दिया।  किशोरी मनीषा, पिंकी, नेहा, लालसा, अंजलि, करीना, ममता, अंतिका, प्रिया, सिंधु, आकांक्षा, लक्ष्मी, राधा, खुशबु, गुड़िया, शीतल इत्यादि मौके पर उपस्थित रहीं l

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*