जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

2 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता शुरू, अतायस्तगंज खेल मैदान पर हो रहा आयोजन

चंदौली जिले के शहाबगंज में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता सोमवार को अतायस्तगंज गाँव स्थित खेल मैदान में प्रारंभ हुयी।
 

 खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा

छत्रबली सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी

 

चंदौली जिले के शहाबगंज में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता सोमवार को अतायस्तगंज गाँव स्थित खेल मैदान में प्रारंभ हुयी। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। 

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। यह हमारे शारीरिक एवम् मानसिक दोनों के ही विकास का स्रोच है। उन्होंने आगे कहा कि खेल हमारे शरीर के रक्त परिसंचरण में सहायक है। वहीं दूसरी ओर हमारे दिमागी विकास में लाभकारी है। उन्होंने कहा कि खेल व्यायाम का सबसे अच्छा साधन माना जाता है। खेल ही हमारे शरीर को तंदुरुस्त गतिशील एवं स्फूर्ति प्रदान करने में सहायक होता है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने उपस्थित युवाओं से कहा कि एक सफल इंसान के लिए चाहिए कि वह मानसिक तथा शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि मानसिक विकास की शुरुआत हमारे स्कूल के दिनों से होना प्रारंभ हो जाती है, किंतु शारीरिक विकास के लिए व्यायाम ज़रूरी है, जो हमें खेलों के माध्यम से ही प्राप्त होता है। 

Sports Meet

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा अतायस्तगंज गाँव में स्थित खेल मैदान को विकसित करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। पहले दिन सब जूनियर,जूनियर व सीनियर वर्ग में कबड्डी,बॉलीबाल,दौड़ व लंबी कूद में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी दिनेश सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह, बीओ पीआरडी स्वेतांश मिश्रा, प्रधान लक्ष्मीनारायण यादव, प्रधान अशोक यादव, रोशन, मुन्ना भास्कर, विकास चंद पाण्डेय, व्यायाम शिक्षक रंजीत, विकास यादव, उमेश यादव, अभिनव सिंह आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन स्वेतांश मिश्रा बीओ पीआरडी तथा अतिथियों का स्वागत ग्राम प्रधान लक्ष्मीनारायण यादव ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*