जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका उषा सिंह का भव्य स्वागत, सैदूपुर विद्यालय परिवार ने काटा केक

चंदौली के सैदूपुर विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका उषा सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर स्वागत का दौर जारी है। गुरुवार को विद्यालय प्रबंध समिति और अभिभावकों ने उन्हें केक, उपहार और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

 
 

राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित उषा सिंह

सैदूपुर विद्यालय में जोरदार स्वागत समारोह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था सम्मानित

विद्यालय प्रबंध समिति ने भेंट किया उपहार

अभिभावकों ने शिक्षिका को दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुरस्कार पाकर लौटीं प्रधानाध्यापिका उषा सिंह, अभिभावकों ने किया जोरदार अभिनंदन, राज्य पुरस्कार विजेता शिक्षिका उषा सिंह का अभिनंदन
चंदौली जिले के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका उषा सिंह का स्वागत समारोह लगातार जारी है। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद गुरुवार को विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बलवंत मौर्य और अभिभावकों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।

केक काटा और उपहार भेंट कर जताई खुशी
स्वागत समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) के अध्यक्ष बलवंत मौर्य ने उषा सिंह की इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने शिक्षिका को केक और विशेष उपहार भेंट किया। इसके बाद शिक्षिका उषा सिंह ने केक काटा और उपस्थित अभिभावकों व ग्रामीणों का आभार जताया। अध्यक्ष और अभिभावकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।

चंदौली की शिक्षिका ऊषा सिंह को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, सैदूपुर की हैं इंचार्ज प्रधानाध्यापक

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में किया था सम्मानित
आपको बता दें कि बीते 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उषा सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने के बाद से ही उन्हें लगातार बधाई देने और सम्मानित करने का सिलसिला चल रहा है।

चंदौली की शिक्षिका उषा सिंह को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार, सीएम योगी ने किया सम्मानित

शिक्षिका ने जताया सभी का आभार
सम्मान से गदगद शिक्षिका उषा सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार, बच्चों और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। इस अवसर पर शिक्षक दिलीप पाल, लोकपति सिंह, गोविंद केशरी समेत कई अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*