रुद्र पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने किया शिक्षकों का सम्मान
शिक्षक दिवस पर तरह तरह के आयोजन
भभौरा स्थित रुद्र पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्ण माहौल
डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कार्यों पर चर्चा
चंदौली जिले के चकिया इलाके में शिक्षक दिवस पर भभौरा स्थित रुद्र पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने शिक्षकों के मार्गदर्शन और उनके योगदान को याद करते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया। साथ ही इस दिन के महत्व के बारे में बताया गया।

1962 में जब डॉ. राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति बने, तो उनके कुछ प्रशंसकों, मित्रों और पूर्व छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई। उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि वे उनका जन्मदिन अलग से न मनाकर इस दिन को समस्त शिक्षक समुदाय के सम्मान में समर्पित कर दें। एक सम्मानित शिक्षाविद और विद्वान, डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा और शिक्षकों के महत्व में विश्वास करते थे । जब उनके छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा व्यक्त की, तो उन्होंने विनम्रतापूर्वक सुझाव दिया कि इसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक अवधेश सिंह, प्रधानाचार्य हरिचरन जी तथा वरिष्ठ नागरिक श्री सीताराम जी के साथ शिक्षिका पूजा जी, रीता जी, चन्दन जी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शिक्षकों का अभिनंदन किया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थिंकर्स एवोल्यूशन्स फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक करुणेश पांडेय ने कहा कि शिक्षक ही छात्रों के जीवन को सही दिशा देने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने बच्चों से सच्चाई को अपनाने की अपील की और स्वाध्याय को जीवन में शामिल करने के उपयोगी टिप्स भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण व पशु क्रूरता निवारण का संदेश भी साझा किया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








