जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मार्क्सवादी कम्युनस्टि पार्टी का कार्यक्रम, सुभाषिनी अली ने समाज में बदलाव की सबसे की अपील

इस दौरान सुभाषिनी अली ने कहा कि संविधान विरोधी नीतियों पर काम करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए राजनीतिक परिवेश में आम जनमानस में बदलाव की चाहत उत्पन्न करना आवश्यक है।
 

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी

मार्क्सवादी कम्युनस्टि पार्टी के कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कहा-विरोधी दलों को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत

चंदौली जिले के चकिया नगर स्थित एक निजी लान में गुरुवार को मार्क्सवादी कम्युनस्टि पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि पोलित ब्यूरो सदस्य व पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने समाज में बदलाव लाने की अपील संग कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

इस दौरान सुभाषिनी अली ने कहा कि संविधान विरोधी नीतियों पर काम करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए राजनीतिक परिवेश में आम जनमानस में बदलाव की चाहत उत्पन्न करना आवश्यक है। इसके लिए विरोधी दलों को एकजुट होकर सही निर्णय लेना होगा। कहा भाजपा देश की सबसे धनी पार्टी है। देश की स्वायत्तशासी जांच एजेंसियों पर उसका नियंत्रण है। इसके बल पर वह वह जब चाहे जहां चाहे अपनी सरकार बना ले और जिस सरकार को चाहे गिरा सकती है। भाजपा की राजनीति का प्रमुख रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। विरोधी दलों को एकजुट होकर सबसे पहले प्रदेश में भाजपा को हराना जरूरी है। उन्होंने भाजपा को देश के लिए खतरा बताया।

इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश सचिव डाक्टर हीरालाल यादव, जिला सचिव शंभूनाथ यादव, डा. गीता शुक्ला, अजय राय, लालचंद सिंह एडवोकेट, रामनिवास पांडेय सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*