जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शिक्षक ने गरीब असहाय लोगों को बांटे कंबल, लोगों को ठंड से बचाने के लिए पहल

चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र के अमांव गांव निवासी अध्यापक प्रेम प्रकाश पाठक उर्फ पखंडू द्वारा गांव के गरीब असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए कम्बल का वितरण किया गया।
 

अध्यापक प्रेम प्रकाश पाठक की पहल

शहाबगंज क्षेत्र के अमांव गांव  के रहने वाले हैं शिक्षक

50 लोगों को किया कंबलों का वितरण

चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र के अमांव गांव निवासी अध्यापक प्रेम प्रकाश पाठक उर्फ पखंडू द्वारा गांव के गरीब असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए कम्बल का वितरण किया गया। कंबल पाकर बुजुर्गो के चेहरे पर मुस्कान फैल गई और शिक्षक को खूब आशिष दिया।

इस दौरान  50 लोगों में कंबलों का वितरण किया गया। अध्यापक प्रेम प्रकाश पाठक  ने कहा कि गरीबों को ठंड से बचने से बड़ा पुनित कार्य कोई नहीं है। ऐसे में कंबल मिलने से बुजुर्गो को ठंड से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि साधन संपन्न लोगों को गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए गरीब लोगों की हमेशा मदद करनी चाहिए असहायों को मदद करने से शरीर को आत्मीय ऊर्जा मिलती है। 

इस दौरान आशीष पाठक अप्पू ,रामसुधार, पांचू राम सुभाष पासवान,मोलई ,हिरावन, मुन्नीलाल आदि लोग मौजूद रहे।

                                                                                   
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*