विभिन्न स्कूलों कॉलेजों में मनाया गया शिक्षक दिवस, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया गया याद
शिक्षक दिवस पर काटा गया केक
पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर चर्चा
हर साल शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है जन्म दिवस
चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत विभिन्न स्कूलों कॉलेजों में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शुक्रवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया।

इस दौरान किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर, राजकीय हाईस्कूल खखड़ा, मुसाखांड़, दुर्गावती बालिका इंटर कॉलेज इलिया, संत कबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर, कंपोजिट विद्यालय उसरी, बेलावर, धन्नीपुर, वनभीषमपुर, प्राथमिक विद्यालय मगरौर सहित विभिन्न स्कूलों कॉलेजों में पूर्व राष्ट्रपति के तैल चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही केक काटकर उनके जन्मदिवस को उल्लास के पूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने स्कूल, कॉलेजों में बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि 5 सितंबर 1988 को तमिलनाडु के तिरुतनि जन्मे में पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद् तथा महान दार्शनिक थे। 4 नवंबर 1948 को स्वतंत्र भारत में उनके नाम से राधाकृष्णन आयोग का गठन उच्च शिक्षा प्रणाली में सुधार करने के उद्देश्य से किया गया।

इस दौरान विद्यालय में बच्चों ने विभिन्न तरह के रंगोली बनाकर विद्यालय को सजाया था तथा बच्चों ने अपने गुरुजनों को सामर्थ्य अनुसार उपहार भी भेंट किया। तथा पैर छूकर उनसे आशीर्वचन लिया। इस अवसर प्रधानाचार्य राजेश कुमार, रीता देवी, डॉ मुकेश, मनीषा, निशा यादव, प्रधानाध्यापक उषा सिंह, संदीप कुमार सिंह, संतोष त्रिपाठी चंचल कुमार, दिलीप पाल, रानी चौरसिया, शशि प्रभा, आरती देवी आदि शिक्षक तथा बच्चे उपस्थित रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








