जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शहाबगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों का सम्मान, रामस्वरूप यादव ने सुनाए कई गीत

चकिया तहसील क्षेत्र के शहाबगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मण्डल अध्यक्ष वाराणसी भूपेन्द्र कुमार सिंह सहित कई शिक्षक सम्मानित किए गए।
 

ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर कार्यक्रम

शिक्षकों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित

मौके पर हुआ आगंतुकों का स्वागत

  चंदौली जिले के चकिया तहसील क्षेत्र के शहाबगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मण्डल अध्यक्ष वाराणसी भूपेन्द्र कुमार सिंह सहित कई शिक्षक सम्मानित किए गए।

बता दें कि विकास खण्ड शहाबगंज के शिक्षामित्र पद पर कार्यरत भूपेन्द्र कुमार सिंह, अमरनाथ गुप्ता, अशोक कुमार अरुण और हिरामन लाल का चयन शिक्षक पद पर दूसरे ब्लॉक में हो गया था। जिसके बाद विभागीय स्थानान्तरण के द्वारा पुनः अपने ब्लॉक शहाबगंज में स्थानांतरित होकर आ गए। जिस पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ब्लॉक इकाई शहाबगंज द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। जिसके बाद उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ द्वारा ब्लॉक संसाधन केन्द्र शहाबगंज पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय शहाबगंज के प्रधानाध्यापक रामस्वरूप यादव ने अपने स्वरचित गीतों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। इसके बाद सभी आगन्तुकों का माल्यार्पण और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

Teachers honored

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से कन्हैया लाल गुप्ता, राजेश यादव, अभिषेक सिंह, अजय गौतम, मनीष तिवारी, दीनदयाल, विभूति नारायण, आदर्श यादव, अभिनव सिंह, देवव्रत, बृजमोहन सिंह, नागेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, महेन्द्र कुमार सिंह, संतोष द्विवेदी, आलोक सिंह, रामप्रकाश, गीता राय, सैयद यूनुस, रेनू देवी, नागेन्द्र उपाध्याय, गंगा प्रसाद, नीरज सिंह, सत्येन्द्र कुमार, सरोज देवी, आरती देवी, सुषमा, संगीता, प्रेमनारायण सिंह, चन्द्रशेखर सिंह समेत अन्य शिक्षक और शिक्षामित्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन मनोज तिवारी ने किया।

                                                                                                                                                                                                                                                   

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*