जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

तहसीलदार फूलचंद यादव ने किसान इंटर कॉलेज में बांटे मास्क, दिए कोरोना से संबंधी टिप्स

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर के प्रांगण में तहसीलदार फूलचंद यादव के हाथों कॉलेज के छात्र-छात्राओं को कोविड-19 के प्रभाव से बचने के लिए बुधवार को मास्क का वितरण किया गया। युवा शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित मास्क वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित
 
तहसीलदार फूलचंद यादव ने किसान इंटर कॉलेज में बांटे मास्क, दिए कोरोना से संबंधी टिप्स

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

 चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर के प्रांगण में तहसीलदार फूलचंद यादव के हाथों कॉलेज के छात्र-छात्राओं को कोविड-19 के प्रभाव से बचने के लिए बुधवार को मास्क का वितरण किया गया।

तहसीलदार फूलचंद यादव ने किसान इंटर कॉलेज में बांटे मास्क, दिए कोरोना से संबंधी टिप्स

   युवा शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित मास्क वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित तहसीलदार फूलचंद यादव ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 का प्रभाव अभी खत्म नहीं हुआ है। इसके प्रभाव से बचने के लिए 2 गज की दूरी और प्रत्येक व्यक्ति को मास्क की उपयोगिता आवश्यक है। स्कूल कॉलेजों में आने वाले छात्र-छात्राओं को भी एक दूसरे के बीच उचित दूरी बनाए रखने एवं मुह नाक को मास्क से ढ़के रहना जरूरी है। इस महामारी से बचने के लिए हमें खुद जागरूक रखकर कार्य करना होगा। कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि जब तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो जाता तब तक स्कूल के स्टाफ तथा बच्चों को बराबर मास्क लगाना होगा। और एक दूसरे के बीच दूरी बनाकर रहते हुए शिक्षण कार्य पूरा करना होगा। क्योंकि कोरोना वैश्विक महामारी है, इसमें साफ सफाई रखना आपस में दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। 

तहसीलदार फूलचंद यादव ने किसान इंटर कॉलेज में बांटे मास्क, दिए कोरोना से संबंधी टिप्स

इस दौरान प्रधान पति रामप्यारे जायसवाल, जयप्रकाश मौर्य एडवोकेट, श्रीकांत कुशवाहा, राम सिंह मौर्य, उमाशंकर, लोकपति सिंह, चंदन मौर्य, केसरी नंदन, बुल्लू, गुड्डू सहित कॉलेज के शिक्षक छात्र-छात्राएं तथा युवा फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*