जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

करनौल गांव चोरी का असफल प्रयास, चोरों की सक्रियता से ग्रामीण दहशत में

पड़ोस का युवक लघुशंका करने के लिये निकला तो देखा कि छत पर दो लोग चढे हुए है। युवक ने तुरंत आस पास के लोगों को जानकारी दी। तो वहां से मौका पाकर चोर भाग निकले।
 

पड़ोसी के जाग जाने से भागे चोर

पुलिस को दी गयी तहरीर

अब जांच करके कार्रवाई करेगी पुलिस

चंदौली जिले के शहाबगंज के करनौल गांव में चोरी की घट रही घटनाओं से ग्रामीण परेशान हैं। परिजनों के घर से बाहर जाते ही चोर उस घर को निशाना बना रहे हैं। रविवार को  चोरों ने जय सिंह के मकान में घुसने का प्रयास किया, लेकिन घर वालों की तत्परता से चोरी की घटना घटित होने से बच गयी।

बताया जा रहा है कि करनौल गांव निवासी जय सिंह रविवार को परिवार सहित अपने रिश्तेदार के यहां गये थे। घर पर उनकी मां व बहू थी। जानकारी के अनुसार रात्रि में लगभग एक बजे चोर  मकान के छत पर चढ़ गये। पड़ोस का युवक लघुशंका करने के लिये निकला तो देखा कि छत पर दो लोग चढे हुए है। युवक ने तुरंत आस पास के लोगों को जानकारी दी। तो वहां से मौका पाकर चोर भाग निकले। दो माह पूर्व भी अमरनाथ सिंह के मकान में चोरों ने चोरी करने का असफल प्रयास किया था। चोर के बढ़ते मनोबल से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

वहीं घटना की जानकारी जय सिंह ने पुलिस की लिखित रुप से दिया है। वहीं  मामले में थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि तहरीर मिली है और घटना की जानकारी की जा रही है। अज्ञात चोरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*