सिकंदरपुर में किराना दुकान से नकदी चोरी, दीवार तोड़कर चोर हुए फरार
पीछे की दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर
गल्ले से नकदी लेकर आराम से हो गए फरार
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की
चंदौली जिले के चकिया के सिकंदरपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक किराने की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर प्रवेश किया और गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
आपको बता दें कि मंगलवार सुबह जब दुकानदार पंकज ने दुकान खोली तो सामान बिखरा हुआ मिला। गल्ला खाली था और दीवार टूटी हुई देख वह हैरान रह गया। पंकज ने बताया कि हर माह की पहली तारीख को दुकान बंद रहती है। सोमवार को दुकान बंद रहने के कारण दो दिन की कमाई गल्ले में रखी थी। चोरों ने इसी नकदी को निशाना बनाया।
घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। साथ ही स्थानीय प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता को भी मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे व्यापारी और स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घटना के बाद से दुकानदार और आसपास के लोग दहशत में हैं।
पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








