मुरकौल गांव में चोरी की घटनाओं से दहशत, पंचायत भवन व ट्रैक्टर की बैटरियां गायब
मुरकौल गांव में चोरों का आतंक
गैराज में खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चुराई
पंचायत भवन से भी बैटरी और इनवर्टर चोरी
पुलिस के हाथ खाली
चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के मुरकौल गांव में शुक्रवार की रात में गैराज में खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी चुरा ले गये। वही सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित जितेन्द्र मौर्य ने 112 पर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वही गांव लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
आपको बता दें कि बीते दिनों पंचायत भवन में भी बैटरी, इनवर्टर चोरी होने की वारदात हो चुकी है। वहीं गांव के एक और ट्रैक्टर की बैटरी भी चोर उठा ले गए। इसके अलावा समरसेबल पंप भी गायब हो चुका है। इन घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश के साथ भय का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी चोरी का पर्दाफाश नहीं कर पाई है। पंचायत भवन से सामान गायब होने के साथ ही किसानों को अपने ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं समरसेबल चोरी होने से पानी की समस्या और भी बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में रात्रि गश्त की व्यवस्था की जाए और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाए। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







