जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

खाना बनाते समय हुआ हादसा, सिलेंडर में आग लगने से 3 लोग झुलसे

हादसे की सूचना मिलते ही इलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की।
 

इलिया कस्बे में सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग

परिवार के तीन लोग झुलसे

आग बुझाते हुए झुलसे परिवार के सदस्य

चंदौली: शहाबगंज विकासखंड के इलिया कस्बे में गुरुवार शाम एक घर में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लग गई। इस दुर्घटना में परिवार के तीन सदस्य झुलस गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा इलिया कस्बे के पाखंडू गुप्ता के घर में हुआ। शाम के समय, उनकी पुत्रवधू सीता देवी (35) रसोई में खाना बना रही थीं, तभी अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा। देखते ही देखते आग भड़क उठी और पूरे कमरे में फैल गई। आग की लपटों ने परिवार के तीन सदस्यों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग बुझाते हुए झुलसे परिवार के सदस्य
आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। सीता देवी के पति रामभरोस (25) आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन वह भी बुरी तरह झुलस गए। इसी दौरान पास में बैठी उनकी बेटी सान्वी गुप्ता (5) भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं।

अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
घटना के बाद, झुलसे हुए तीनों लोगों को तुरंत चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, तीनों की हालत अब स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही इलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण गैस सिलेंडर का रिसाव है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर गैस सिलेंडर के सही रख-रखाव और सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता को उजागर किया है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*