जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सैदूपुर में भारतीय सेना के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा इलाका

तिरंगा यात्रा सैदूपुर किसान इंटर कॉलेज से सरैया, बसाढी खरौझा गांव तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे।
 

भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम एवं उनके सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

भारी संख्या में लोगों ने लिया भाग

भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा इलाका

चंदौली जिला के चकिया तहसील के सैदूपुर कस्बा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली।

बताते चलें कि तिरंगा यात्रा सैदूपुर किसान इंटर कॉलेज से सरैया, बसाढी खरौझा गांव तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। इस दौरान भारी संख्या में जन सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा था। यात्रा में मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा तिरंगा लहराते चल रहे थे। वहीं कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे।

Tiranga Yatra

मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत दुश्मन देश को करारा जवाब देकर देश का सम्मान बढ़ाया है। तिरंगा यात्रा हमारे राष्ट्र तथा देशभक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेवा ने जो संकल्प लिया उसके तहत दुश्मन देश का करारा जवाब लेकर आतंकवादियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई किया कि जो पूरे दुनिया में नजीर बना है।

Tiranga Yatra

तिरंगा यात्रा में रिंकू विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान अजय गुप्ता, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार वर्मा, लवकुश गुप्ता, श्रीकांत मौर्य, मनोज सिंह, महेश गोंड, अनीश पटेल, जयंत यादव, सूरज जायसवाल, रामबसंत मौर्य, अरविंद चौबे, किशन मौर्या, दीपक गुप्ता, अंकित सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, जुगलेश केशरी, जितेंद्र चौहान, चन्द्र शेखर पाण्डेय, इलियास हवारी, अंकित प्रजापति, आकाश शर्मा, हर्ष जायसवाल, गोलू जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*