जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चकिया के हरिपुर बाड़े में ट्रांसफार्मर की बार-बार खराबी से जनता परेशान, बिजली विभाग बना बेखबर ​​​​​​​

ट्रांसफार्मर में बार-बार फॉल्ट आने से न सिर्फ घरों की बिजली सप्लाई बाधित हो रही है, बल्कि पेयजल, पंखा-कूलर और अन्य आवश्यक सेवाएं भी ठप हो गई हैं।
 

हरिपुर बाड़े गांव में 12 दिनों से बिजली संकट

बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण परेशान

अब तक 4 बार जल चुका है ट्रांसफार्मर

विभागीय लापरवाही पर ग्रामीणों ने दी चेतावनी

चंदौली जनपद के चकिया पावर हाउस अंतर्गत उतरौत फीडर के अंतर्गत आने वाले हरिपुर बाड़े गांव के लोग पिछले 12 दिनों से लगातार बिजली संकट से जूझ रहे हैं। गांव में लगे ट्रांसफार्मर में बार-बार खराबी आ रही है और अब तक चार बार ट्रांसफार्मर जल चुका है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

Transformer Burning

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि JE और लाइनमैन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन न तो कॉल उठाई जा रही है और न ही मौके पर कोई कार्यवाही की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि 1912 पर कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ट्रांसफार्मर में बार-बार फॉल्ट आने से न सिर्फ घरों की बिजली सप्लाई बाधित हो रही है, बल्कि पेयजल, पंखा-कूलर और अन्य आवश्यक सेवाएं भी ठप हो गई हैं।

Transformer Burning

बिजली विभाग की इस लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है और लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल कर स्थायी समाधान नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*