जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बबुरी पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के थे वांछित अभियुक्त ​​​​​​​

बबुरी पुलिस टीम द्वारा दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ लड़की को भगाने का मामला दर्ज था। इनको गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्यवाही की जा रही है।
 

लड़की को भगाने के चक्कर में थे वांछित

लड़की के पिता ने दर्ज कराया था मामला

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दबोचा 

 

चंदौली जिले के बबुरी पुलिस टीम द्वारा दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ लड़की को भगाने का मामला दर्ज था। इनको गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्यवाही की जा रही है।


बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक बबुरी की पुलिस टीम द्वारा पास्को एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित 2शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों पर 16 साल की लड़की को भगाने का आरोप था। इनके खिलाफ थाना बुबरी में मुकदमा अपराध संख्या 25/24  धारा 363/366/376 भा0द0वि0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 17 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई।


इस संबंध में बबुरी पुलिस ने बताया कि गोरख बिंद पुत्र मिट्ठू बिंद तथा अभिषेक मौर्या निवासी ग्राम चन्दाईच थाना बबुरी को गिरफ्तार किया गया है।


इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मधुसूदन राय, हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार, कांस्टेबल हरीश यादव सम्मिलित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*