जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का किसान इंटर कॉलेज में समापन, विजेताओं को मिला पुरस्कार व मेडल

दूसरे दिन कुश्ती प्रतियोगिता में सभी पुरस्कार नौगढ़ के नाम रहा। सब जूनियर बालिका वर्ग में रागनी प्रथम तथा वंदना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका जूनियर वर्ग में भी प्रीतम कुमारी ने प्रथम स्थान पाया।
 

विधानसभा स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 


 विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार, मेडल स्मृति चिन्ह देकर सम्मान


कई प्रतिभागियों ने अंतिम दिन भी दिखाया दमखम


सैदूपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान में था आयोजन

चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत सैदूपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हो गया। विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

  दूसरे दिन कुश्ती प्रतियोगिता में सभी पुरस्कार नौगढ़ के नाम रहा। सब जूनियर बालिका वर्ग में रागनी प्रथम तथा वंदना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका जूनियर वर्ग में भी प्रीतम कुमारी ने प्रथम स्थान पाया। बालिका सीनियर वर्ग में पूजा नौगढ़ की प्रथम स्थान पर रही। सब जूनियर बालक वर्ग में विशाल प्रथम तथा जमुना द्वितीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीनियर अकाल बालिका वर्ग में शहाबगंज विकासखंड के बिशनपुरवां की अनामिका प्रथम स्थान पर रही, वहीं मरवटिया की पूजा द्वितीय स्थान प्राप्त की। बालिका जूनियर सुहानी नौकर प्रथम, खुशबू शहाबगंज द्वितीय रही। सब जूनियर बालिका वर्ग में अदिति अतरवां प्रथम, प्रिया चकिया द्वितीय स्थान प्राप्त की।

 two-day Assembly-level sports competition participants honored with prizes, medals, and mementos Kisan Inter College in Saidupur
प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते अतिथिगण

 सब जूनियर बालिका वर्ग लंबी कूद में चकिया का जलवा कायम रहा। चकिया की ज्योति प्रथम, अन्यया द्वितीय तथा नंदिनी में तृतीय स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ बालिका सब जूनियर वर्ग में  प्रतिभा चकिया प्रथम, वंदना वसौली, सुखमनी नौगढ़ तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नीरज कुमार साहिबगंज प्रथम सुजीत कुमार चंदौली द्वितीय, सैयद अब्दुल कादिर बेलावर,शहाबगंज में तृतीय स्थान पाया। 800 मीटर जूनियर वर्ग दौड़ में प्रीतम कुमारी नौगढ़ की प्रथम, चकिया की आंचल द्वितीय स्थान पर रही। फुटबॉल सीनियर वर्ग चकिया के नाम रहा। जिसमें अमरा प्रथम केराडीह द्वितीय स्थान पर रहा। 

 two-day Assembly-level sports competition participants honored with prizes, medals, and mementos Kisan Inter College in Saidupur
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक कैलाश आचार्य

विजयी प्रतिभागियों को कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार के हाथों पुरस्कार, मेडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे की खेलों में और बेहतर प्रदर्शन किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया। 

  इस अवसर पर वृक्ष बंधु परशुराम सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दूबे, मनोज पांडेय सहित तमाम प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राहुल वर्मा द्वारा किया गया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*