जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

स्कॉर्पियो ने सड़क पर टहल रहे व्यक्तियों को मारी टक्कर, ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर

इसी बीच तेज गति में चकिया की ओर से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने दोनों युवकों को धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गये और चालक स्कॉर्पियो लेकर भाग गया।
 

घर से बाहर सड़क पर टहल रहे शमशाद तथा विजय को तेज रफ्तार में रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मारा धक्का हालत गंभीर

शमशाद ट्रामा सेंटर रेफर

चंदौली जिला के चकिया कोतवाली क्षेत्र के बरहुआ मोड़ के पास बीती रात तेज रफ्तार में रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो के धक्के से शमशाद (28 वर्ष) और विजय कुमार (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा चकिया  स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां शमशाद की हालत गंभीर रहने पर चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

बताते चलें कि बरहुआ गांव निवासी शमशाद और विजय कुमार रात्रि में भोजन करने की बाद सड़क के किनारे टहल रहे थे। इसी बीच तेज गति में चकिया की ओर से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने दोनों युवकों को धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गये और चालक स्कॉर्पियो लेकर भाग गया। तब तक आसपास के लोग मौके पर जुट गए और खून से लगभग दोनों युवकों की सूचना 102 तथा 108 नंबर को दी।

 मौके पर आए एंबुलेंस ने घायलों को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया जहां शमशाद की हालत गंभीर रहने पर उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। वहीं विजय कुमार का इलाज करने के बाद  उसे घर भेज दिया गया है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*