जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया पुलिस ने नशे के सौदागरों को दबोचा, गांजा व नशीली दवाएं हुयीं बरामद

चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक, चन्दौली, डा. अनिल कुमार द्वारा नये साल पर अपराधियों व तस्करों पर कार्यवाही हेतु समस्त अधिकारीगण को निर्देशित किया है।
 

चकिया पुलिस को मिली कामयाबी

200 शीशी बूप्रेनार्फिन इंजेक्शन हुए बरामद

 2.5 किग्रा गांजे के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक, चन्दौली, डा. अनिल कुमार द्वारा नये साल पर अपराधियों व तस्करों पर कार्यवाही हेतु समस्त अधिकारीगण को निर्देशित किया है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चकिया अतुल कुमार को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध नशा की सामाग्री लेकर सिकन्दरपुर चौराहा पर खड़ा है तथा कही जाने की फिराक में है।


इस सूचना पर थानाध्यक्ष चकिया मय हमराह द्वारा सिकन्दरपुर चौराहे से घेराबन्दी करके मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों को समय 20.40 बजे गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान 1. इम्तियाज पुत्र साबिर अली निवासी ग्राम सिकन्दपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली 2. विशाल उर्फ मन्टू पुत्र वीरेन्द्र शाह निवासी ग्राम मालगोदाम रोड वार्ड नं0 02 शास्त्री नगर थाना सैयदराजा जिला चन्दौली के रूप में हुयी। अभियुक्तों की तलाशी के दौरान कब्जे से 2.5 किग्रा गाँजा व 200 शीशी Buprenorphine Injection(बूप्रेनार्फिन इंजेक्शन) नशीला (प्रत्येक 02 मिली0) नाजायज बरामद किया गया।


गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 001/2024 धारा 8/20/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


पूछताछ विवरण:-


गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि Buprenorphine Injection (बूप्रेनार्फिन इंजेक्शन) व गांजा को मनोज शाह पुत्र स्व0 चुन्नीलाल शाह नि0 ग्राम चेहरिया थाना दुर्गावती कैमूर भभुआ बिहार खरीदते हैं तथा मनोज ही बिहार में कही से गांजा व नशीला दवाई कम दाम पर खरीद कर उपलब्ध कराता है। हम लोग कम उम्र के लड़को को बहला फुसलाकर नशे के आदी बनाते है फिर जब नशा ज्यादा बढ़ जाता है तो उनको ज्यादा अच्छा नशा बताकर इन्जेक्शन सिरींज के द्वारा नसों मे देते है। जिसके पास कम पैसा रहता है उसे गांजे की पुड़िया बनाकर देते है जिससे हम लोगो को काफी अच्छी आमदनी होती है जिससे हुयी आमदनी को हम तीनो लोग आपस मे बाट लेते है। आज भी हम लोग मनोज उपरोक्त से गांजा व नशीला इन्जेक्शन लेकर आ रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया  गया। 
 

गिरफ्तार अभियुक्त व गिरफ्तारी


1. इम्तियाज पुत्र साबिर अली निवासी ग्राम सिकन्दपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली
2. विशाल उर्फ मन्टू पुत्र वीरेन्द्र शाह निवासी ग्राम मालगोदाम रोड वार्ड नं0 02 शास्त्री नगर थाना सैयदराजा, जिला चन्दौली  
आपराधिक इतिहास-
इम्तियाज
1.मु0अ0सं0 39/2009 धारा 302/201/147/120B भादवि थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
2. मु.अ.सं. 001/2024 धारा 8/20/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली।।
विशाल
मु.अ.सं. 001/2024 धारा 8/20/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली।। 


बरामदगी का विवरण-


2.5 कि0ग्रा0 गांजा 
200 शीशी Buprenorphine Injection (बूप्रेनार्फिन इंजेक्शन) (प्रत्येक 02 मिली0)
एक मो.सा. प्लसर  UP67AH2350
एक एन्ड्रायड मोबाइल वन प्लस 


इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति, उप निरीक्षक दुर्गा दत्त यादव, उप निरीक्षक दिनेश चंद्र पटेल, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार यादव, कांस्टेबल आशुतोष चौधरी, कांस्टेबल अरुण गिरी तथा कांस्टेबल उमंग राय सम्मिलित रहे।

                                                       

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*