दो वारंटी अभियुक्तों को बबुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, जानिए किस मामले में थे वांछित
चंदौली जिले की थाना बबुरी पुलिस टीम द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम सिरकुटिया थाना बबुरी के रहने वाले हैं।

दो वारंटी अभियुक्तों को बबुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
जानिए किस मामले में थे वांछित
चंदौली जिले की थाना बबुरी पुलिस टीम द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम सिरकुटिया थाना बबुरी के रहने वाले हैं।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर व क्षेत्राधिकारी PDDU नगर के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक बबुरी मुकेश कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में बबुरी पुलिस द्वारा वांछित वारण्टी सम्बन्धित मुकदमा नंबर 986/19 धारा 323/504/325 बनाम बृजेश सिंह वगैरह के अभियुक्त संदीप सिंह पुत्र जय सिंह उम्र करीब 44 वर्ष तथा नागेश सिंह उर्फ नागेन्द्र सिंह उर्फ मंटू पुत्र कन्हैया सिंह उम्र करीब 35 वर्ष निवासी गण ग्राम सिरकुटिया थाना बबुरी जनपद चन्दौली को ग्राम सिरकुटिया से गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल शिवनाथ राम सम्मलित रहे ।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*