जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

UP पंख पोर्टल से करियर के बारे में मिलेगी जानकारी, करियर का चुनाव करने में मदद

आज का युवा ही भविष्य के निर्माता हैं। करियर का चुनाव केवल नौकरी पाने के लिए नहीं, बल्कि अपने व्यक्तिगत विकास और समाज में योगदान देने के दृष्टिकोण से होना चाहिए।
 


राजकीय हाई स्कूल खखड़ा में करियर के लिए खास कार्यक्रम


पंख पोर्टल के प्रचार के लिए कार्यक्रम आयोजित


 एडीओ पंचायत सकलडीहा बजरंगी पांडेय ने दी जानकारी


जानिए क्या है  यूपी पंख पोर्टल की खासियत

चंदौली जिला की शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत राजकीय हाईस्कूल खखड़ा में गुरुवार को करियर हब के रुप में बनाए गए यूपी पंख पोर्टल की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत सकलडीहा बजरंगी पांडेय ने बच्चों को करियर के विविध अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वही विद्यालय के बच्चों द्वारा लगाए गए विषयवार स्टॉल का भी बारीकी पूर्वक निरीक्षण किया एवं बच्चों से उसके बारे में जानकारी हासिल किया। 

UP Pankh Portal की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी बोर्ड के कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्रों के भविष्य को ध्यान में रख कर की गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से यूपी बोर्ड के सभी छात्र-छात्राएं अपने करियर के विषय में विशेषज्ञों से ऑनलाइन मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। यूपी पंख पोर्टल पर छात्रों को करियर से जुड़ी जानकारी, वोकेशनल कोर्स से जुड़ी जानकारी, कौशल से संबंधित जानकारी, छात्रवृत्ति और परीक्षा से सम्बंधित जानकारी, आदि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आज का युवा ही भविष्य के निर्माता हैं। करियर का चुनाव केवल नौकरी पाने के लिए नहीं, बल्कि अपने व्यक्तिगत विकास और समाज में योगदान देने के दृष्टिकोण से होना चाहिए। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अपने हुनर और रुचि को पहचान कर उस दिशा में मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल युग में नए करियर विकल्प लगातार उभर रहे हैं और बच्चों को इन अवसरों से परिचित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने सपनों को पहचानें और उसे साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

program to promote the Pankh portal ADO Panchayat Bajrangi Pandey  Learn about UP Pankh portal
मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत सकलडीहा बजरंगी पांडेय को स्मृति चिह्न देतीं शिक्षिकाएं

इस अवसर पर राजकीय हाईस्कूल गरला की प्रधानाचार्य विद्योत्मा श्रीवास्तव ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने बच्चों को समझाया कि करियर केवल पेशेवर सफलता का साधन नहीं है, बल्कि जीवन में संतुलन और आत्मनिर्भरता लाने का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व और सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और नियमित प्रयास से कोई भी छात्र अपने लक्ष्य तक अवश्य पहुंच सकता है।

कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने भी अपने-अपने सपनों और करियर के बारे में प्रस्तुतियाँ दी। कॉलेज की छात्राओं ने अपने नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। मुख्य अतिथि बजरंगी पांडेय ने करियर से जुड़े प्रेरक गीत प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय की शिक्षिकाओं मनीषा और निशा यादव ने अपनी काव्य रचनाएँ प्रस्तुत कर कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह बढ़ाया। वहीं, कॉलेज की प्रधानाचार्य रीता देवी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।

 इस अवसर पर प्रधानाचार्य निर्मला श्रीवास्तव, शिक्षक संदीप कुमार, सावित्री मौर्य, मनीषा,निशा यादव आदि ने भी अपने अनुभव और विचार विद्यार्थियों के साथ साझा किए।


 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*