सैदूपुर में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, विधायक कैलाश आचार्य ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत सैदूपुर में हुआ आयोजन
क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने गिनाई 11 वर्षों की उपलब्धियां
2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के लिए जनता से मांगा सहयोग
चंदौली जिले के शहाबगंज विकास क्षेत्र के सैदूपुर में भाजपा नेता सर्वजीत दुबे के आवास पर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य रहे, जिन्होंने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक गिनाया।

आपको बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि देश आज आत्मनिर्भरता, तकनीकी प्रगति और जनकल्याण के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि इनसे आम जनता को सीधा लाभ मिला है।

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह ने कहा कि 11 वर्षों में भारत ने आधारभूत संरचना, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। रेलवे, राजमार्ग, ग्रामीण सड़कों का तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने युवाओं के लिए स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे कार्यक्रमों को रोजगार की दिशा में प्रभावी बताया।

वहीं प्रमोद चौबे ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर जनता से सहयोग की अपील की विकसित भारत संकल्प’ दिलाया गया, जिसमें देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जनभागीदारी, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया गया।
इस दौरान प्रेम नारायण सिंह, प्रकाश मौर्य संजय सिंह अरविंद अश्वनी मनोज प्रभा किरन आदि उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा ने किया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







