जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सुल्तानपुर गांव के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 3 सप्ताह में 3 बार जला ट्रांसफॉर्मर

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगभग 150 से अधिक कनेक्शन धारी है। लेकिन 63 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाकर पूरे गांव को बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
 

20 दिन में तीन बार जला ट्रांसफार्मर

ग्रामीण आक्रोशित

प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ लगाए नारे

आंदोलन की दी चेतावनी 

चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत सुल्तानपुर गांव के ग्रामीणों का धैर्य उस समय जवाब दे दिया। जब अधिक लोड के कारण गांव में 63 केवीए का लगा ट्रांसफार्मर महज बीस दिन में तीन बार जल गया। जिससे उमस भरे गर्मी और अंधेरे से परेशान आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को ट्रांसफार्मर के समीप प्रदर्शन करते हुए विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारा लगाया। चेताया कि अबकी बार 100 केबीए का ट्रांसफार्मर नही लगाया गया तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

  ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगभग 150 से अधिक कनेक्शन धारी है। लेकिन 63 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाकर पूरे गांव को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जिसमें विभाग की भारी कमियां उजागर हो रही हैं। 63 केवीए का ट्रांसफार्मर और 250 केवीए का लोड रहने के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। समाजसेवी रुद्र नारायण तिवारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड रहने की जानकारी से अधिशासी अभियंता, एसडीओ तथा जेई को कई बार अवगत कराया गया है। पिछले महीने तत्कालीन जेई मनोज कुमार ने 100 केबीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए एस्टीमेट भी बनाकर अधिशासी अभियंता कार्यालय को भेजा। लेकिन आज तक 63 केवीए के पुराने ट्रांसफार्मर को जलने के बाद बार-बार रिपेयर करके चलाया जाता रहा है। 

स्थिति यह हो गई है कि रिपेयर किया हुआ 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लोड अधिक रहने के कारण लगाने के दो दिन बाद ही पुनः जल जाता है। बावजूद 100 केबीए का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। जबकि शासन का निर्देश है कि जले ट्रांसफार्मर की सूचना मिलने के 24 घंटे बाद बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाकर सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति की जाएगी। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं, जिससे लोग आक्रोशित हैं।

  गांव के रुद्र नारायण तिवारी, रमाशंकर त्रिपाठी, विजय शंकर त्रिपाठी, रमेश त्रिपाठी, कमलेश त्रिपाठी, चिरंजीवी राम, जवाहरलाल, डमरू राम,राजेश पांडेय, मन्नू केसरी, राजेंद्र केसरी, गुड्डू, हीरा, प्रवेश, हेमराज, देवराज, गंगाराम आदि ने प्रदर्शन कर चेताया कि इसके बाद भी 24 घंटे के अंदर 100 का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*