बाइक खड़ी करने को लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो हुआ है वायरल
पुलिस की हिदायत का नहीं दिखा असर
बाइक खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद
मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गयी
चंदौली जिले के शहाबगंज इलाके में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते यह मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई, जहां दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे जमकर चले। यह घटना शहाबगंज थाना क्षेत्र के ब्लाक के समीप की बताई जा रही है।

मारपीट होते देख मौके पर बड़ी भीड़ जमा हो गई, लेकिन शुरुआत में किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली और वीडियो संज्ञान में आया, तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस शहाबगंज ब्लाक के समीप घटनास्थल की पहचान कर रही है और मारपीट करने वाले पक्षों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है।

Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







