शहाबगंज क्षेत्र के बडौरा गांव में डूब कर गल रही धान की फसल, डीएम साहब देख लीजिए आप भी
लगातार बारिश के बाद नहीं हो रही है जलनिकासी
बड़ौरा गांव में जलजमाव से 10 बीघा धान का खेत जलमग्न
इलाके की जल निकासी अवरुद्ध होने से बढ़ी समस्या
चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र के बडौरा गांव में लगातार बारिश और जलनिकासी अवरुद्ध होने से किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। गांव के करीब 10 बीघा में खड़ी धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। खेतों में कई दिनों से पानी जमा होने के कारण फसल सड़ने की कगार पर पहुंच गई है।
गांव निवासी गिरधारी गुप्ता, कृपाशंकर गुप्ता,शिवपूजन, नथुनी ने बताया कि बारिश रुकने के बाद भी खेतों का पानी नहीं उतर रहा है। निकासी मार्ग अवरूद्ध होने से पानी का बहाव रुक गया है। पिछले साल भी जलजमाव के कारण काफी नुकसान हुआ था, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। इस बार स्थिति और भी गंभीर है।
किसानों का कहना है कि जलजमाव से धान की फसल को ही नुकसान नही होगा बल्कि खेत की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित होगी। उन्होंने बताया कि अगर समय रहते पानी की निकासी नहीं हुई तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी और अगली फसल की बुआई पर भी असर पड़ेगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल जलनिकासी के लिए व्यवस्था करने और बर्बाद हुई फसल का सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवशंकर गुप्ता ने मांग किया कि राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा जाएगा। साथ ही जलनिकासी के लिए मशीनरी की व्यवस्था की जाएगी ताकि फसल को बचाया जा सके।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








