भस्करपुर के दो युवाओं का UP Police में चयन, स्कूल में हुआ स्वागत समारोह का आयोजन
चन्द्रावती देवी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
अरविंद यादव और आदर्श यादव का हुआ चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में
प्रधानाचार्य अजित यादव ने किया दोनों युवाओं का सम्मान
चंदौली जिले के शहाबगंज स्थानीय क्षेत्र के भस्करपुर गाँव के दो युवकों का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में होने पर चन्द्रावती देवी कॉन्वेंट स्कूल भस्करपुर में मंगलवार को स्वागत समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य अजित यादव द्वारा किया गया।

आपको बता दें कि प्रधानाचार्य ने पुलिस में चयनित अरविंद यादव व आदर्श यादव को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों का चयन पुलिस में होने से गाँव के बच्चों का उत्साह बढ़ेगा। दोनों बच्चे अपने मेहनत के बल पर पुलिस में चयनित होकर गाँव के साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन किए हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा एक महान पेशा है जिसमें देश और समाज की सेवा करने का अवसर मिलता है। इस दौरान मुख्य रूप से बाबुनन्दन यादव,मोहन,राकेश,श्लोक,संतोष आदि उपस्थित थे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







