जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विश्व वन्य जीव दिवस जनजागरुकता जरूरी, परशुराम सिंह पर्यावरण ने पर दिया जोर

पर्यावरण को बचाए रखना है तो वन्यजीवों की सुरक्षा करने का दायित्व निभाना पड़ेगा। नहीं तो वन्य जीवों के साथ ही मानव जीवन भी संकट में पड़ जाएगा।
 

डॉक्टर परशुराम सिंह ने पर्यावरण पर दिवस दिया जोर

पर्यावरण पोषक हैं वन्य जीव

इनकी सुरक्षा का दायित्व भी हमारा

चंदौली जिला के चकिया तहसील क्षेत्र के कटवां माफी गांव निवासी वृक्ष बंधु डॉक्टर परशुराम सिंह ने कहा कि वन्य जीव पर्यावरण के रक्षक है। हमें इनकी रक्षा एवं सुरक्षा के प्रति संवेदनशील होना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि वनों के हो रहे अंधाधुंध कटान एवं बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के चलते वन्य जीवों पर खतरा मंडरा रहा है। पेड़ों के अंधाधुध कटान के चलते जंगल कम होते जा रहे हैं। और वन्य जीव जंगलों को छोड़कर मैदानी भागों में पलायन कर रहे हैं। जिससे वन्य जीवों का जीवन संकट में पडता जा रहा है। हमें उनकी सुरक्षा के प्रति सजग होना पड़ेगा। क्योंकि वन्य जीव पर्यावरण के पोषक है। पर्यावरण को बचाए रखना है तो वन्यजीवों की सुरक्षा करने का दायित्व निभाना पड़ेगा। नहीं तो वन्य जीवों के साथ ही मानव जीवन भी संकट में पड़ जाएगा।

उन्होंने सबसे अपील करते हुए कहा है कि पेड़ों की सुरक्षा के प्रति सभी लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं और अपने हाथों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में अपनी महती भूमिका निभायें।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*