जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

इलिया में एक बार फिर जुटेंगे प्रदेश के नामीगिरामी पहलवान, 12 जनवरी को होगा दंगल

चंदौली जिला के इलिया के ठाकुरवाड़ी प्रांगण में आगामी 12 जनवरी को दोपहर 2 बजे से अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
 

इलिया में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता 12 जनवरी को

जोर आजमाइश करने आ रहे हैं पूर्वांचल के नामी गिरामी पहलवान

पूर्वांचल केशरी के भी आ रहे शागिर्द

चंदौली जिला के इलिया के ठाकुरवाड़ी प्रांगण में आगामी 12 जनवरी को दोपहर 2 बजे से अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें पूर्वांचल के नामी गिरामी पहलवान भाग ले रहे हैं।

  इस आशय की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान एवं प्रतियोगिता के प्रबंधक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में पूर्वांचल केसरी चंदन पहलवान, मिर्जापुर केसरी पवन पहलवान, भदोही से इरशाद पहलवान जौनपुर, गाजीपुर के विकास पहलवान, के अंगद पहलवान, पंजाब केसरी साहब सिंह, उत्तर प्रदेश केसरी शनि गिरी सहित विभिन्न जिले से अपनी पूरी टीम के साथ आकर पहलवान भाग ले रहे हैं। 

dangal

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान विनोद सिंह होंगे। उन्होंने प्रतियोगिता में भारी संख्या में लोगों के भाग लेने का अपील किया है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*