जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महाराजगंज के चंदन ने बनारस के राजन को पटकनी देकर जीते 10 हजार के पुरस्कार, 8 हजार की कुश्ती बराबरी पर छुट्टी

कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान रामअशीष मौर्य ने फीता काटकर किया। शुरुआती पहलवानों में प्रशांत मुजफ्फरनगर तथा पवन हाजीपुर के बीच जोरदार मुकाबला रहा।
 

सम्राट दंगल समिति बरहुआ द्वारा आयोजित हुई कुश्ती

किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर का प्रांगण बना अखाड़

मुख्य अतिथि प्रधान रामअशीष मौर्य ने किया शुभारंभ

दंगल में मौजूद रहे दर्जनों गणमान्य लोग

चंदौली जिले के शहाबगंज विकासखंड में भगवान श्री कृष्ण जी के बरही के उपलक्ष में सम्राट दंगल समिति बरहुआ के तत्वावधान में किसान इंटर कालेज सैदूपुर के प्रांगण मे गुरुवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों तथा गैर जनपद से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने जोर आजमाइश किया।

Wrestling Dangal

आपको बता दें कि कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान रामअशीष मौर्य ने फीता काटकर किया। शुरुआती पहलवानों में प्रशांत मुजफ्फरनगर तथा पवन हाजीपुर के बीच जोरदार मुकाबला रहा। जिसमें प्रशांत ने पवन को पटकनी देकर विजयी घोषित हुए। वहीं महाराजपुर के चंदन ने बनारस के राजन को पटकनी देकर दस हजार के नगद पुरस्कार जीते। चुनार के ओमप्रकाश ने बनारस के आशीष को पराजित किया।

Wrestling Dangal

बताते चलें कि गोलू हाजीपुर विवेक इसहुल के बीच आठ हजार की कुश्ती बराबरी पर छुटी। इसी प्रकार दिलीप हाजीपुर तथा परमिंदर गोरखपुर के बीच कुश्ती हुई। इसके अलावा कई अन्य पहलवानों ने भी दंगल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान पड़रिया के शमशेर पहलवान तथा महाराजगंज के शमशेर पहलवान को सम्मानित किया गया।

Wrestling Dangal

इस दौरान दंगल अध्यक्ष रामअवतार जायसवाल, उपाध्यक्ष गुड्डू मौर्य, महामंत्री जमालूद्दीन अली, कोषाध्यक्ष गोरखनाथ मौर्य,श्री कांत मौर्य,छोटेलाल, दीनदयाल जायसवाल, अनिल द्विवेदी, दुर्गेश चौबे, अशर्फी मौर्य सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। मैच रेफरी लल्लन व छांगुर पहलवान रहे। संचालन गुड्डू मौर्य ने किया।

Wrestling Dangal

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*