जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, आपकी बाइक भी हो गयी है बरामद

चंदौली जिले की सदर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तीन चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। इसके साथ ही दो शातिर चोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

  कचहरी के पास से गायब हुई 3 मोटरसाइकिलें मिलीं

चोरों को पकड़ कर सदर कोतवाली पुलिस ने किया बरामद

साथ में दो अभियुक्त भी गिरफ्तार

चंदौली जिले की सदर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तीन चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। इसके साथ ही दो शातिर चोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


 बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में 17 फरवरी को कचहरी के पास से चोरी हुई बाइक को सदर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार अभियुक्त शशि प्रकाश पुत्र राजा राम निवासी कोडरिया खगवल थाना चंदौली तथा पन्ना गुप्ता पुत्र रामाश्रय गुप्ता निवासी फुटिया थाना जिला चंदौली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बरामदगी का विवरण-
1-    UP67E7781 चेचिस न MBLHA12EFA9C00026 व इनं HA112ECA9B01061 
2-    गाडी नम्बर UP67 D 2846 ग्लैमर चेचिस नं चेक MBLJA06EG8GC19062 व इनं JA06EB8GC20121 
3-    गाडी नं. UP65 DY 0539 चेचिस नं0 MD2A11CZ6GCM85229 इनं DHZCFM61892

 इस दौरान बरामद की करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद सिंह तथा कांस्टेबल विजय कुमार सम्मिलित रहे।

                                                                                                                                                                                           

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*