जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

साइबर क्राइम टीम की कोशिश जारी, 3 पीड़ितों को वापस कराए पैसे

साइबर क्राइम टीम द्वारा साइबर क्राइम के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद चन्दौली के साइबर क्राइम थाना द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के इस सप्ताह में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुई है
 

 साइबर सेल की कोशिश से फ्रॉड हुए पैसों को खाते में वापस

10 फ्रॉड की शिकायतों में 3 का निस्तारण

खाते में वापस कराए गए 82 हजार रुपए

चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार प्रभारी थाना साइबर क्राइम गगनराज सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम द्वारा साइबर क्राइम के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद चन्दौली के साइबर क्राइम थाना द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के इस सप्ताह में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुई है। इन शिकायतो में  03 शिकायतों में फ्राड हुये पैसे को शिकायतकर्ता के खाता में कुल 82,000/-( बयासी हजार रुपये) वापस कराया गया। 


बताया जा रहा है कि थाना साइबर क्राइम जनपद चन्दौली द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आवेंदको के खाते से निकाली गयी धनराशि 82,000/-रुपये को आवेदकों के खातें में वापस करायी गयी। पैसा वापस मिलते ही शिकायतकर्ता के चेहरे पर मुस्कुराहट छा गई और उन्होंने समस्त पुलिस विभाग और साइबर थाना पुलिस टीम का धन्यवाद कहां और आभार व्यक्त किया । 


इस दौरान बरामदगी की कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश बंसल, हेड कांस्टेबल सन्तोष सिंह, हेड कांस्टेबल पवन यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार मिश्रा, कांस्टेबल अनिल कुमार, मनोज कुमार चौहान, संतोष यादव सम्मलित रहे।

                                                                                                                                                                                                       

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*