मां दुर्गा का 33वां वार्षिकोत्सव संपन्न, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत

सपा के नेता व पूर्व विधायक मनोज सिंह भी हुए शामिल
बरहनी ब्लॉक के बीडीओ सहित अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद
हजारों भक्तों ने लिया भंडारे का प्रसाद
चंदौली जिले के कल्याणपुर ग्रामसभा के छत्रपुरा में अति प्राचीन दुर्गा मंदिर के भंडारे में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के सामने माथा टेक कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया।

आपको बता दें कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा के 33वां वार्षिकोत्सव आयोजन किया गया था, जिस आयोजन में रविवार को 24 घंटे के अखंड रामचरितमानस का आयोजन हुआ तत्पश्चात श्री दुर्गा संस्कृत पाठशाला के बटुको एवं आचार्य के माध्यम से भगवान भोलेनाथ के प्रथम वार्षिक उत्सव में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया गया।
वहीं विद्यालय के छात्रों द्वारा वेद मंत्रों के साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं का मां भगवती के सामने विधिपूर्वक पूजन कराया गया और भक्तगणों को तत्पश्चात मां के प्रसाद एवं भंडारे के आयोजन में प्रसाद वितरण आदि के कार्य किया गया।
इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मां के भंडारे में सम्मिलित होकर मां का विधि पूर्वक पूजा अर्चन किया और भंडारे का प्रसाद लिए। उन्होंने कहा कि लगभग 25 साल से इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होता रहा हूं। मां की कृपा मेरे ऊपर ऐसे ही बनी रही है। यहां पर जब मैं विधायक सकलडीहा था तब भी आता था और आज सैयदराजा विधायक के रूप में यहां मां के इस भंडारे में सम्मिलित हुआ हूं।
वहीं क्षेत्र के सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी मां दुर्गे दुर्गा के भंडारे में पहुंचकर पहले तो मां आदि शक्ति का विधि पूर्वक वैदिक मित्रों से पूजा अर्चन किया और उसके बाद मां के भंडारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा का जागता स्वरूप है, जिसके कारण सभी भक्तगण यहां खिंचे चले आते हैं और उनकी कृपा ऐसे ही हमारे परिवार पर बनी रहे।
भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने मां दुर्गा के प्रतिमा का विधि पूर्वक वार्षिक उत्सव के दौरान पूजन करने के बाद कहा कि यहां आने के बाद मां की इस चरण में अपना वंदन करता हूं। उसका लाभ भी हमारे साथ-साथ हमारे परिजनों को भी मिलता है। इसलिए हम सभी को सनातन धर्म को जीवित रखते हुए ऐसे कार्यक्रमों में हमेशा तन मन धन से सम्मिलित होना चाहिए।
कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने मां दुर्गा के वार्षिक उत्सव में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने के साथ-साथ मां का विधि पूर्वक पूजन करने का कार्य किया और कहा कि यह हमारी प्राचीन काल से परंपरा चली आ रही है, जिसमें अब आज के दिन हमारी तीसरी पीढ़ी भी इस वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मां के भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रही है।
इस भंडारे में सैयदराजा के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल उर्फ बाढू जायसवाल तथा भूतपूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल के साथ ही साथ तथा सभासद धीरज तथा अंकित सिंह ने भी मन का प्रसाद ग्रहण का विकास किए।
इस आयोजन में बरहनी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी चंद्रभान उपाध्याय तथा सूरज सिंह ने विधि पूर्वक पूजा अर्चन करने के बाद मां भगवती के भंडारे में सम्मिलित हुए।
इस भंडारे में डॉक्टर संजय यादव, डॉक्टर धनंजय सिंह, डॉक्टर आनंद प्रकाश त्रिपाठी, डॉक्टर ऋषि कुमार, डॉक्टर संजय त्रिपाठी, डॉक्टर पीके सिंह, डॉक्टर गोपाल सिंह, डॉक्टर कन्हैया मौर्य, सैयदराजा प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस भंडारे में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन का समापन केजी नंदा अस्पताल के संचालक डॉक्टर आनंद प्रकाश त्रिपाठी के द्वारा किया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान गौतम त्रिपाठी उर्फ विशाल तिवारी ने सभी आए हुए आगंतुकों का स्वागत करते हुए मां के प्रसाद की निशानी के रूप में अंग वस्त्र देकर सम्मान करने का कार्य किया। वहीं मां मंदिर की प्रबंध समिति द्वारा 33 वे वार्षिक उत्सव में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए हर साल होने वाले भव्य आयोजन में आने का आग्रह भी किया गया।
आयोजक मंडल में सच्चिदानंद तिवारी, अभिलाष तिवारी, विनय तिवारी, गौरव तिवारी, अनीश तिवारी, विशाल तिवारी, छोटे तिवारी, प्रवीण तिवारी, प्रशांत तिवारी, हर्षित तिवारी, नवनीत तिवारी, अन्वेष तिवारी, अक्षज तिवारी एवं कृष्णा तिवारी सहित ग्राम सभा कल्याणपुर के भक्तगण सम्मिलित रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*