ट्रैफिक पुलिस कर रही है हर दिन चालान, 51 गाड़ियों पर आज हुयी कार्रवाई
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एक्शन
चंदौली पुलिस ने किया 51 वाहनों का चालान
83,500 का वसूला जाएगा जुर्माना
चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चंदौली यातायात पुलिस ने शुक्रवार को जिलेभर में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 51 वाहनों का चालान किया गया और ₹83,500 का जुर्माना वसूला गया।
यातायात पुलिस टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर/यातायात के मार्गदर्शन में यह प्रभावी कार्रवाई की।
मुख्य रूप से इन उल्लंघनों पर हुई कार्रवाई:
बिना हेलमेट: 25 वाहनों का चालान किया गया।
नो पार्किंग: निर्धारित स्थान से बाहर खड़ी 08 वाहनों का चालान किया गया।
शेष चालान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और यातायात के अन्य धाराओं के उल्लंघन में किए गए।
इस अभियान में विशेष रूप से ऑटो और अन्य निजी व व्यावसायिक वाहनों की चेकिंग की गई।
जागरूकता और चेतावनी
चेकिंग के दौरान, पुलिस टीम ने केवल चालान की कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। उन्हें निम्न नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई:
नशे की हालत में वाहन न चलाएँ।
निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाएँ।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
अल्पायु (अवयस्क) को वाहन न चलाने दें।
चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








