जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद मिली अंकुश की लाश, पुल के खंबे से थी चिपकी

दोस्तों के साथ नहर में नहाने पर हादसा, चली गयी अंकुश चौरसिया की जान
 

चंदौली जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव में शनिवार को नहर में नहाने गया आठ वर्षीय बालक डूब गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में ग्रामीणों मौके पर इकठ्ठा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना से पुलिस को अवगत कराया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बालक की तलाश में जुटी रही। करीब चार से पांच घंटे की मशक्कत व खोजबीन के बाद पास के पुलिया के नीचे बालक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

नगर के शंकर मोड़ निवासी विजय कुमार चौरसिया का 8 वर्षीय पुत्र अंकुश चौरसिया अपने दोस्तों के साथ बगल के नेगुरा गांव में नरायनपुर पम्प कैनाल से निकल मुख्य गंगा नहर में शनिवार की दोपहर में नहाने चला गया। इस दौरान वह दोस्तों से पहले ही नहर में कूद गया। तभी वह डूबते हुए पानी में बहने लगा। यह देख उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बालक नहर की धाराओं में लापता हो गया।

कहा जा रहा है कि शोर-गुल सुनकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल नहर में कूदकर बालक की तलाश शुरू कर दी। साथ ही कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। इसकी जानकारी होते ही कोतवाल संतोष कुमार सिंह भी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। लगभग चार से पांच घंटे बाद नहर पर बनी पुलिया में बालक का शव फंसा हुआ मिला। 
इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद बालक मृत अवस्था में पाया गया। उसका शव परिजनों को दाह संस्कार के लिए दे दिया गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*