जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महिला सुरक्षा के लिए जारी है पुलिस का अभियान, हेल्पलाइन का हो रहा है प्रचार प्रसार

जनपद चन्दौली के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, महिला कल्याण के प्रति चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य
 

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, महिला कल्याण

महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में जागरूक किया

जनपद चन्दौली के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, महिला कल्याण के प्रति चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थानों की एण्टीरोमियो टीमों द्वारा महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाई जा रही। 

Anti Romiyo Team

महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में जागरूक किया जा रहा तथा उपस्थित सभी महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। 

Anti Romiyo Team

सभी बालिकाओं, महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा आसपास बेवजह घूम रहे युवकों, शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी देकर तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*