जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने यंग इंडिया रन का किया आयोजन, दौड़ के आयोजन में मिला पुरस्कार

इस दौरान बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आरजू शाक्य, द्वितीय स्थान मनीषा राय व तृतीय स्थान छोटी राय ने प्राप्त किया।
 

छात्र छात्राओं को दौड़ मिला पुरस्कार

भारतीय जनता युवा मोर्चा का आयोजन

विधायक सुशील सिंह रहे मौजूद 
 

चंदौली जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर यंग इंडिया कार्यक्रम रन कार्यक्रम पंडित कमलापति त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें 5 किलोमीटर की दौड़ बालक और बालिका वर्ग के लिए आयोजित की गई।

BJYM on Yuva Mahotsava

इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा भारती स्वामी विवेकानंद जी के ओजपूर्ण विचार हमेशा युवाओं को प्रेरित करते हैं और सदैव युवाओं के आदर्श हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष  आशीष रघुवंशी ने कहा का विवेकानंद जी ने धर्म संसद में 98 में शिकागो में अमेरिका में भाषण दिया था, उसी दिन से भारत और भारतीय संस्कृति को दुनिया भर में पहचान मिली है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा स्वामी विवेकानन्द ने कहा उठो जागो तब तक रुको नहीं, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाती है। जितना बड़ा संघर्ष होगा उतनी ही शानदार जीत होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्या जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर अपना विचार देते हुए युवाओं को उनके जीवन शैली का अनुसरण करने का करने की बात कही। 

BJYM on Yuva Mahotsava

इस दौरान बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आरजू शाक्य, द्वितीय स्थान मनीषा राय व तृतीय स्थान छोटी राय ने प्राप्त किया। बालक वर्ग में प्रथम स्थान बालेश्वर, द्वितीय स्थान रामानंद भारती व तृतीय स्थान राहुल कुमार ने प्राप्त किया। 

इस दौरान सभी सम्मिलित हुए प्रतिभागियों को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विशिष्ट अतिथि में संजय सिंह बबलू ब्लॉक प्रमुख , विवेक सिंह, आशुतोष तिवारी हर्षित, निशांत सिंह, प्रतीक पांडे, विवेक मौर्य, आशीष पाठक, अनुज सिंह, अशोक सोनकर, सौरभ जायसवाल, विवेक त्रिपाठी, दीपक दुबे, करन सिंह, शुभम पाठक, हिमांशु सिंह, सौरभ जायसवाल,  संचालन देवेश पांडे, अमित अग्रहरि व आशीष रघुवंशी ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*