जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बसपा के नेताओं ने मनाया पार्टी सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन

बसपा नेताओं ने कहा कि बहुजन सुखाय बहुजन हिताय का नारा देने का काम सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया था। आज उस कारवां को हम सभी को बढ़ाने की जरूरत है।
 

जिला मुख्यालय पर मनाया गया मायावती का जन्मदिन

एकबार फिर से सरकार बनाने के लिए संघर्ष करने की अपील

केक काटकर धूमधाम से मनाया जन्मदिन

चंदौली जिला मुख्यालय के एक लॉन में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई की ओर से संगठन की सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती के दीर्घायु होने की कामना करते हुए पार्टी की नीतियों सिद्धांतों को लोगों को जन जन तक पहुंचाकर एक बार फिर से प्रदेश में बसपा की सरकार बनवाने के लिए जुटने का आह्वान किया।

जन्मदिन के अवसर पर एक दूसरे को केक खिलाकर बसपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया और बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया। इस दौरान लोकगीत गायक पप्पू ने गीतों के माध्यम से मिशन को सफल बनाने का आह्वान भी किया।

Mayawati Birthday

इस मौके पर बसपा के वीरेंद्र चौहान ने कहा कि देश और प्रदेश में केवल बसपा ही सुशासन ला सकती है। क्योंकि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने जब भी प्रदेश की बागडोर संभाली, तब कानून व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त और दुरुस्त रही है। अन्य सरकारों में प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठते रहे हैं।

बसपा नेताओं ने कहा कि बहुजन सुखाय बहुजन हिताय का नारा देने का काम सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया था। आज उस कारवां को हम सभी को बढ़ाने की जरूरत है। पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा गरीब शोषित दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में काम किए हैं। उनके योगदान को आज हम सभी कार्यकर्ताओं को गांव गाव जाकर लोगों को बताने की जरूरत है। यही राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं को संभव संकल्प लेने की जरूरत है। तभी संगठन मजबूत होगा।

इस दौरान प्रदीप कुमार, छोटू भारती, तिलकधारी बिंद, राजीव कुमार पांडेय, विकास गौतम, चंद्रेश्वर जायसवाल, बनारसी राम, इरशाद अहमद, कयामुद्दीन, राम अवतार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंद्र ने किया।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*