जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सैयदराजा में 20 दिसंबर को होगी भारत जोड़ो यात्रा, अजय राय होंगे शामिल

20 दिसंबर को आने वाली भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए गहन जनसंपर्क किया जा रहा है।
 

सैयदराजा इलाके में  20 दिसंबर को आने वाली भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए गहन जनसंपर्क किया जा रहा है। इसके लिए रविवार को चंदौली जिले के जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए डिलीया, भतीजा, नेवादा, फुटियां, सुन्डेहरा, काजीपुर, में गहन जनसंपर्क कर  अधिक से अधिक लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय के नेतृत्व में समय 1 बजे जेठमल पुर त्रिमुहानी से होते हुए शहीद स्मारक पर शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर भारत जोड़ो यात्रा जमानिया मोड पर समाप्त होगी।

इस दौरान जनसंपर्क अभियान में रजनीकांत पांडे, रामानंद सिंह यादव, मुनीर खान, सुरेश यादव, रामजी मौर्य, संतोष राय, राघवेंद्र मौर्य, राज नारायण यादव, आदि लोग मौजूद रहे।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*