जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती के जन्मदिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

इस मौके पर  सुब्रह्मण्य भारती के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वह भारत के महान् कवियों में से एक थे, जिन्होंने तमिल भाषा में काव्य रचनाएँ कीं। इन्हें महाकवि भरतियार के नाम से भी जाना जाता है।
 

भारतीय भाषा उत्सव मनाए जाने का आदेश

स्कूलों व कॉलेजों में प्रतियोगिताओं का आयोजन

चंदौली जिले में भारतीय भाषा उत्सव मनाए जाने हेतु निर्गत शासनादेश के क्रम में आज रविवार  को तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती के जन्मदिवस पर सभी परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया और छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही छात्रों को तमिल कवि के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।

Bhasha Diwas

इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के साथ साथ जिले के महेन्द्र टेक्निकल इण्टर कॉलेज चंदौली के प्रांगण में महान कवि सुब्रह्मण्य भारती जी के अवतरण दिवस उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर तथा  विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनायी गई।

इस मौके पर  सुब्रह्मण्य भारती के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वह भारत के महान् कवियों में से एक थे, जिन्होंने तमिल भाषा में काव्य रचनाएँ कीं। इन्हें महाकवि भरतियार के नाम से भी जाना जाता है। वह महान् कवि, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, पत्रकार तथा उत्तर भारत व दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु समान थे।

Bhasha Diwas

उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गणित प्रवक्ता ओम प्रकाश पाण्डेय, उमाकान्त सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, नीरज सिंह, संचालन कर रहे प्रेम नारायण सिंह व समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण तथा छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*