जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में इन ब्लॉकों में निकले कोरोना के 8 नए मरीज, 7 लोग हुए हैं स्वस्थ

जिले में आज 7 व्यक्तियों के के स्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिससे जिले में एक्टिव केसों की संख्या 10 ही रह गयी है।
 


चंदौली जिले में आज फिर कोरोना के कई नए केस निकलने के बाद एक्टिव केसों की संख्या 10 तक पहुंच गयी है। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज प्राप्त कोरोना जांच परिणामों में 8 व्यक्तियों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है। इनमें  3 पुरूष व 5 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग अथवा अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए बताए जा रहे हैं। 

जनपद चन्दौली में ये मरीज चकिया ब्लॉक से 3, बरहनी ब्लॉक से 3, शहाबगंज ब्लॉक से 1 व चन्दौली सदर ब्लॉक का 1 मरीज निकला है। अब इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर उनकी कोरोना की जांच कराने की  कार्यवाही की जा रही है। 

जिले में आज 7 व्यक्तियों के के स्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिससे जिले में एक्टिव केसों की संख्या 10 ही रह गयी है। जनपद में कोविड जॉच हेतु आज कुल 1136 नमूने संग्रहित किये गए हैं, ताकि नए संक्रमण का पता लगाया जा सके।
    

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के अब तक कुल 18,398 केस निकल चुके हैं। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 10 है। जिले में अब तक 18,005 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*