जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाया बाल दिवस, लगायी विज्ञान प्रदर्शनी

 बाल दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का स्टाल लगाकर विज्ञान के बारे में कई जानकारियों को दर्शाया, जिसमें उपग्रह सोलर सिस्टम एयर पॉल्यूशन जल संयंत्र आदि कई तरह से विज्ञान के चमत्कारों को प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया।
 

 बाल दिवस पर प्रदर्शनी की थाना प्रभारी ने की सराहना

बच्चों ने बनाए अच्छे-अच्छे व्यंजन

 चंदौली जिले के सैयदराजा नगर पंचायत के सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया गया। बाल दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का स्टाल लगाकर विज्ञान के तमाम तौर तरीकों को प्रदर्शित करने की कोशिश की गयी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि सैयदराजा थाना के प्रभारी शेषधर पांडेय व प्रबंधक सुशील शर्मा ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

Children Day

 बाल दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का स्टाल लगाकर विज्ञान के बारे में कई जानकारियों को दर्शाया, जिसमें उपग्रह सोलर सिस्टम एयर पॉल्यूशन जल संयंत्र आदि कई तरह से विज्ञान के चमत्कारों को प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया। वहीं दूसरी ओर बच्चों द्वारा व्यंजन की प्रदर्शनी का भी स्टाल लगाया था, जिसमें खाने पीने की वस्तुएं शामिल की गयीं थीं। वहां पर अच्छे-अच्छे व्यंजन बच्चों द्वारा परोसे जा रहे थे। इस दौरान बच्चे अपने पसंद की चीजें खरीदते नजर आ रहे थे। बच्चों द्वारा दर्शायी गए प्रदर्शनी के कार्यक्रम को देखकर लोग अभिभूत हुए और बच्चों की तारीफ की।

मौके पर थाना प्रभारी से शेषधर पांडेय ने कहा कि आज के दौर में विज्ञान के बारे में जानकारी रखने वाले बच्चे बहुत ही आगे जाएंगे। बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इसी तरह आप सभी लोग अपने ज्ञान का उपयोग करके आगे बढ़ते रहिए।

Children Day

वहीं प्रबंधक सुशील शर्मा ने बताया कि आज हमारे विद्यालय में 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर बाल दिवस मनाया जा रहा है। हम लोग हर वर्ष की भांति इस इस बार भी बच्चों द्वारा बाल दिवस मनाते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चे चाचा नेहरू भी कहते थे। देश के आजादी की लड़ाई में इनके काफी योगदान हैं और यह हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे।

पिछले सप्ताह जो बच्चे शहीद स्मारक पर देव दीपावली के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया था। आज सभी को  पुरस्कृत भी किया गया।

 इस दौरान विद्यालय परिसर में अध्यापक अर्चना सोनी, मीरा शर्मा, आकाश शर्मा, किरण नेहा, फेराज अंसारी, शिवा साव अंकित जायसवाल आदि कई लोग मौजूद रहें।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*