जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कांग्रेस के नेताओं ने इंदिरा गांधी को किया याद, गिनाए उनके ऐतिहासिक कार्य

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि आजाद भारत में इंदिरा गांधी देश की इकलौती ऐसी नेता हुई, जिन्होंने भारत देश के नाम को विश्व पटल पर स्थापित किया।
 

प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती

कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में हुआ आयोजन

भारतवर्ष में एकता तथा अखंडता स्थापित करने में योगदान

चंदौली जिला के कांग्रेस कमेटी चंदौली के द्वारा भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जयंती शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर इंदिरा गांधी के कार्यों का उल्लेख करके उनके नक्शे कदम पर चलने का आह्वान किया गया।

Congress Party Celebrated

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि आजाद भारत में इंदिरा गांधी देश की इकलौती ऐसी नेता हुई, जिन्होंने भारत देश के नाम को विश्व पटल पर स्थापित किया। इंदिरा गांधी आजादी की लड़ाई से लेकर आजाद भारत के बाद अपने संघर्षों के बल पर भारत देश को नयी ऊचाई पर पहुंचाकर नया कीर्तिमान बनाया। देश के आधुनिक विकास में श्रीमती गांधी का अतुलनीय योगदान रहा है।

आगे कहा कि श्रीमती गांधी हमेशा भारत देश के गरीब किसान महिलाओं की सुरक्षा तथा पिछड़े लोगों की लड़ाई लड़कर देश को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया। कठोर निर्णय और अनुशासन को सर्वोपरि मानने वाली श्रीमती गांधी जी के नेतृत्व में पाकिस्तान के दो टुकड़े करके विश्व का भूगोल बदलने का कार्य किया और विश्व में भारत का उच्च सम्मान स्थापित किया। सिक्किम को चीन के कब्जे से मुक्त करा कर भारत में शामिल कराया। परमाणु परीक्षण कर भारत की धमक पूरे विश्व को दिखाया।

 आज कांग्रेस पार्टी को श्रीमती गांधी जीके आदर्शों पर चल कर ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है। भारत देश को मजबूती प्रदान करने में श्रीमती गांधी जी के विचारों को अनुसरण करके ही भारतवर्ष में एकता तथा अखंडता के रूप स्थापित किया जा सकता है। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती मधु राय, नसरुल्लाह खान, गंगाराम,  राम मूरत गुप्ता, श्रीकांत पाठक, कमलेश कुमार संत, विवेक कुमार सिंह, सरफराज खान, अमरदेव राम, नरेंद्र तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी तथा संचालन जिला प्रवक्ता शशीनाथ उपाध्याय ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*