जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नियामताबाद व चन्दौली में मिले कोरोना के 3 नए मरीज, 3 लोग हुए स्वस्थ

 जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज प्राप्त कोरोना के जांच परिणामों में 03 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है।
 

आज 1082 लोगों की होगी जांच

3 व्यक्तियों के स्वस्थ होने की सूचना

चंदौली जिले में कोरोना के आज फिर नए मरीज मिले हैं। जिससे जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 11 हो गयी है। इसके साथ ही साथ जनपद में कोविड जॉच हेतु आज कुल 1082 नमूने भी एकट्ठे किए गए हैं ताकि संक्रमण का पता लगाया जा सके। 

 जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज प्राप्त कोरोना के जांच परिणामों में 03 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है। इनमें 1 पुरूष व 2 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी लोग लोकल ट्रैवलिंग अथवा अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। 

जानकारी में यह भी बताया गया है कि नए मरीज जनपद के नियामताबाद व चन्दौली के रहने वाले हैं। इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। आज 03 व्यक्तियों के स्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिससे जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 11 बची है।

 इसके अलावा जनपद में कोविड जॉच हेतु आज कुल 1082 नमूने संग्रहित किये गए हैं, जिससे अन्य लोगों में संक्रमण का पता लगाया जा सके।     
    
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 18,142 केस निकल चुके हैं। इनमें एक्टिव केसों की संख्या केवल 11 है। अब तक 17,749 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*