जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में इन 4 ब्लॉकों में निकले कोरोना के नए मरीज, 1 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल

जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आज चार व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 

कोरोना की जांच के लिए गए 1078 नमूने

जिले में कोरोना के 11 एक्टिव केस

चंदौली जिले में कोरोना का खतरा बना हुआ हैं। एक बार फिर आज चार लोगों की कोरोना की जांच पॉजिटिव आयी है। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आज चार व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें 1 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी लोग लोकल ट्रैवलिंग अथवा अपने कार्यस्थल से संक्रमित बताए जा रहे हैं।

 जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग नियामताबाद, चकिया, चहनियां और सकलडीहा ब्लॉक के रहने वाले हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करते हुए सभी लोगों की जांच कराने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की जा रही है।

 इसके साथ ही साथ आज जिले में 1 बच्चे स्वस्थ होने की सूचना मिली थी, जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या केवल 11 रह गई है। 

 इसके अलावा जनपद में कोविड जॉच हेतु आज कुल 1078 नमूने संग्रहित किये गए हैं, ताकि कोरोना मरीजों की संख्या पता चल सके।           

    
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 18,128 केस निकल चुके हैं। फिलहाल इनमें एक्टिव केसों की संख्या 11 है। जिले में अब तक 17,735 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*