जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

यूपी एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव, जिलाध्यक्ष चुने गए रामाधार सिंह

इस अधिवेशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 2 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिसमें  रामाधार सिंह यादव 20 वोट और उनके विपक्षी सत्येंद्र कुमार पाठक को 10 वोट पड़े।
 

यमुना इंटर कॉलेज कटसिला में चुनाव

रामाधार सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

उपाध्यक्ष पद पर सूरज कुमार निर्वाचित 

 

चंदौली जिले में यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर एसोसिएशन के तत्वाधान में द्विवार्षिक अधिवेशन का चुनाव श्री यमुना इंटर कॉलेज कटसिला के प्रांगण में  संपन्न हुआ। आज बुधवार को यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर एसोसिएशन जनपद चंदौली का द्विवार्षिक अधिवेशन श्री यमुना इंटर कॉलेज कटसिला चंदौली में मंडलीय सचिव, अध्यक्ष द्वारा नामित पर्यवेक्षक अरुण कुमार कनिष्ठ सहायक राज्य की अभिनव मॉडल स्कूल जखनी की देखरेख में संपन्न हुआ।

इस चुनाव अधिकारी शिव नारायण तिवारी प्रधानाचार्य श्री यमुना शिक्षण संस्थान कटसिला जिला चंदौली जिसमें जनपद स्तर पर शिक्षा विभाग के समस्त राज्य की विद्यालय कार्यालय के लिपिक संवर्ग के कर्मियों द्वारा निम्नांकित पदाधिकारियों को चुना गया, जिसमें  रामधार सिंह यादव अध्यक्ष पद 20 मत प्राप्त किए और आशीष कुमार श्रीवास्तव सचिव पद के लिए 23 मत प्राप्त किए और सूरज कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष 19 मत पाकर विजई घोषित किए गए तथा श्री अनिल कुमार कोषाध्यक्ष पद पर एवं श्री विनोद कुमार एडिटर के पद पर निर्विरोध घोषित किए गए।

Election of Education

बताते चलें कि इस अधिवेशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 2 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिसमें  रामाधार सिंह यादव 20 वोट और उनके विपक्षी सत्येंद्र कुमार पाठक को 10 वोट पड़े। उपाध्यक्ष के लिए सूरज कुमार को 19 वोट और विपक्ष में अरुणेंद्र तिवारी को  11 वोट पड़े और वहीं पर सचिव पद के लिए भी 2 लोगों ने आवेदन किया। कृष्णकांत और आशीष कुमार जबकि कृष्णकांत को 6 वोट पड़े और आशीष कुमार को 23 वोट पड़े।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सचिव को लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और अध्यक्ष रामाधार सिंह यादव ने जीत के लिए सभी लोगों का धन्यवाद किया और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़े रहने की बात कही।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*