जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

BHU से बायो केमिस्ट्री M.SC में अंजली त्रिपाठी को मिला गोल्ड मेडल, गांववासियों का लड़की बढ़ाया मान

इस पुरस्कार से गाँव और क्षेत्र वासी फूले नहीं समा रहे और उनके घर पर परिवार जन को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अंजलि की उपलब्धि पर नारी सशक्तिकरण को बल मिला है।
 

सिरकुटिया गांव की रहने वाली है अंजली

घर परिवार में लगा बधाईयों का तांता

चंदौली के बबुरी थानार्गत सिरकुटियां गांव की अंजली त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का सम्मान बढ़ाया। गौरतलब है कि सिरकुटियां ग्राम निवासी सरोज त्रिपाठी और प्रयागदेव त्रिपाठी की पुत्री अंजली त्रिपाठी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में M.Sc. किया है और उन्होंने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर वर्ष 2021 प्रतिष्ठित पुरस्कार 'स्व. श्रीमती राजेश्वरी देवी राठौर गोल्ड मेडल अवार्ड' हासिल कर सिर्फ परिवार और गांव का ही नहीं नाम नहीं बल्कि चंदौली जनपद  को भी गौरवान्वित किया है।

बताते चलें कि मुख्य अतिथि के रूप में USA की प्रतिष्ठित पॉलो ऐल्को कम्पनी के सीईओ निकेश अरोड़ा के हाथों उन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। वर्तमान में अंजलि जे.एन.यू. से मॉलिक्यूलर मेडिसिन में Ph.D. कर रही हैं। इस पुरस्कार से गाँव और क्षेत्र वासी फूले नहीं समा रहे और उनके घर पर परिवार जन को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अंजलि की उपलब्धि पर नारी सशक्तिकरण को बल मिला है। लोगों का कहना है कि आजकल बेटियां ही नाम रोशन कर रहीं और अगर ऐसी बेटी हो तो कुल का नाम कई पीढ़ियों तक रोशन रहेगा। अंजलि के चाचा जितेंद्र तिवारी ने बेटी की इस कामयाबी पर शुभाशीष देने के साथ ही लोगों में मिठाई वितरण की।

 शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यमुनि तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ चकिया की ब्लॉक अध्यक्ष रीता पाण्डेय, गौरव श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित एवं जागरूक नागरिकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी तथा चंदौली की इस बेटी के उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामनाएं की।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*