जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पीड़ित कल्याण सेवा संस्था ने गरीबों को बांटे 100 कंबल

पीड़ित कल्याण सेवा संस्था द्वारा आज  मां शारदा मंगल लान वाटिका चंदौली में गरीब बेसहराओं को 100 कंबलों का वितरण किया गया।
 

भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने की संस्था की तारीफ

पात्र व्यक्तियों को सेवाएं प्रदान करना पुनीत कार्य

संस्था को सहयोग का दिया आश्वासन

चंदौली जिले में पीड़ित कल्याण सेवा संस्था द्वारा आज  मां शारदा मंगल लान वाटिका चंदौली में गरीब बेसहराओं को 100 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा  राणा प्रताप सिंह ने संस्था के इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस भीषण ठंड में शत प्रतिशत जरूरतमंद पात्रों का चयन कर उन्हे कंबल वितरण करना महान पुनीत कार्य है। भविष्य में संस्था द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम को अपना सहयोग समर्थन प्रदान करने का वायदा भी किया। 

Kamal vitaran pidit

 कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व पुष्पहार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से देवेन्द्र प्रताप सिंह, पंकज मिश्रा, राजू पांडे, मनीष मिश्रा, डा.विवेक सिंह, जगत प्रसाद अग्रहरी, दिनेश तिवारी, दिलीप दुबे, अलख तिवारी, राहुल तिवारी, गुड्डू तिवारी, शैलेंद्र वर्मा, राजेश तिवारी, अशोक जायसवाल, अभय सिंह, अभिषेक जायसवाल, पंकज ओझा, उपेंद्र पांडेय, धीरज श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी, सपूर्णनानंद तिवारी लोगों ने संबोधित किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता सत्यमूर्ति ओझा ने तथा संचालन डा शशिकांत मिश्रा समाजसेवी ने किया।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*