समाज के लोगों ने मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

चंदौली जिला मुख्यालय पर मंगलवार को नगर के शंकर मोड़ इलिया रोड स्थित परमहंस उपवन वाटिका लान में ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन के तत्वाधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि इंद्रजीत शर्मा कर्पूरी ठाकुर जी तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम को आगे बढाया। वहीं से दूरदराज से आए लोगों ने कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष घनश्याम शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई, जिसमें उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जन नेता के गुणों का बखान किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा गया।
राकेश शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है। नाई जाति के गोकुल ठाकुर व रामदुलारी देवी के घर हुआ था। इनके पिता गांव के सीमांत किसान थे तथा अपनी पारंपरिक पेशा के अनुरूप नाई का काम करते थे। भारत छोड़ो आंदोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। मौके पर प्रेम नाथ शर्मा रामभोग शर्मा, डॉ दिनेश शर्मा चंद्रशेखर शर्मा,कैलाश मास्टर,मदनमोहन शर्मा मुनक्का मास्टर आदि कई लोग मौजूद थे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*