जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विधायक सुशील सिंह ने अपनी बेटी पूजा सिंह के जन्मदिन पर गरीबों को बांटे कम्बल

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह  ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों, वृद्धजनों  में कंबल वितरित कर काफी सुकून मिलता है। गरीबों, निराश्रितों की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है।
 

बरहनी ब्लॉक में विधायक का कंबल वितरण कार्यक्रम

बेटी के जन्मदिन पर बांटे 1350 कंबल

पूजा सिंह की लंबी आयु के लिए ईश्वर से की प्रार्थना

चंदौली जिले के सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को अपनी बिटिया पूजा सिंह के जन्मदिन पर बरहनी ब्लॉक परिसर में कंबल वितरित किया। इसमें बरहनी ब्लॉक के अलग अलग गांवों के कुल 1350 निराश्रितों, जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। मौके पर जरूरतमंदों ने कम्बल पाकर पूजा सिंह की लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

बरहनी ब्लॉक पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात गरीब निराश्रितों, वृद्ध जनों में कंबल वितरित किया गया। ठंड के मौसम में कंबल पाकर वृद्धजन गदगद थे। बरबस ही वृद्धजनों के हाथ आशीर्वाद देने की मुद्रा में उठ जा रहे थे। बिटिया पूजा सिंह को शुभाशीष देते हुए ग्रामीण अपने अपने घर चले गए।

MLA Sushil Singh Kambal Distribution

 

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह  ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों, वृद्धजनों  में कंबल वितरित कर काफी सुकून मिलता है। गरीबों, निराश्रितों की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है।

इस मौके पर वीरेंद्र जायसवाल, महेंद्र सिंह, बीडीओ विकास सिंह, परमानन्द सिंह, भगवती तिवारी, इंदल सिंह बाबा, रविन्द्र त्रिपाठी, पवन सिंह, अरुण सिंह, अमित अग्रहरी डाली, दुखहरन राय, जयप्रकाश उपाध्याय, श्याम सुंदर बिन्द फौजी, हरीश सिंह आदि रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*