जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई संपन्न, नए पदाधिकारियों का चयन

जिलाध्यक्ष का संघ के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान नवागत जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि वह हमेशा कामगारों, मजदूरों व शोषितों की मदद करेंगे।
 

चंदौली जिले में भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी  प्रणित की बैठक सोमवार को संपन्न हुई, जिसमें महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र गंगवार के निर्देश पर जिला अध्यक्ष अनिल तिवारी द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं जिला संगठन मंत्री अंजनी कुमार चौबे, जिला कोषाध्यक्ष राजन कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री राकेश दत्त मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र दत्त तिवारी , जिला महामंत्री विनय पाठक, जिला मीडिया प्रभारी राजन सिंह,जिला मंत्री हरिद्वार प्रसाद गुप्ता को बनाया गया।
 

इससे पहले नवागत जिलाध्यक्ष का संघ के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान नवागत जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि वह हमेशा कामगारों, मजदूरों व शोषितों की मदद करेंगे। इनका किसी भी सूरत में उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। वहीं जिला संगठन मंत्री बनाए जाने पर अंजनी कुमार चौबे ने कहा कि वह सदैव श्रमिकों, कामगारों एवं कर्मचारियों के हित के लिए हर संभव कार्य करेंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*